रुद्रपुर। रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मटकोटा सब स्टेशन में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर स्थापित करने के काम के चलते जिला अस्पताल समेत कई इलाकों में सात घंटे तक बिजली कटौती हुई। जिला मुख्यालय के नजदीक छतरपुर, जयनगर नंबर एक से पांच तक और कलक्ट्रेट परिसर, जिला अस्पताल, आवास विकास, सिविल लाइन, पुलिस लाइन, पीएसी, ट्रांजिट कैंप, खेड़ा आदि क्षेत्र में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की गई। बिजली कटौती के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ऊर्जा निगम की उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा ने बताया कि बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए सब स्टेशन में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर स्थापित किए गए। बिजली कटौती की सूचना पूर्व में ही समाचारपत्रों के माध्यम से उपभोक्ताओं को दे दी गई थी। संवाद