फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: योगी के ओएसडी से नजदीकी बताकर 3.5 लाख रुपये ठगे, नोएडा विकास प्राधिकरण में कराना था जमीन संबंधी काम

Fri, 01 Dec 2023 01:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

नोएडा विकास प्राधिकरण में जमीन का काम कराने की एवज में एक व्यक्ति से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने आरोपी ने खुद को यूपी के मुख्यमंत्री योगी के ओएसडी का नजदीकी बताया था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक व्यक्ति से नोएडा विकास प्राधिकरण में जमीन का काम कराने की एवज में साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को यूपी के मुख्यमंत्री योगी के ओएसडी का नजदीकी बताया था। 

विज्ञापन


मलिक कॉलोनी निवासी हरिओम सिंह ने बताया कि उसका नोएडा प्राधिकरण में जमीन से संबंधित काम था। वह परिचित के माध्यम से एक व्यक्ति से मिला था। व्यक्ति ने बताया कि उसके यूपी के सीएम के ओएसडी से पारिवारिक संबंध हैं और एक फोन पर उनका काम हो जाएगा। इसके बाद आरोपी ने किसी अधिकारी को देने के नाम पर उससे साढ़े तीन लाख रुपये मांगते हुए आठ से दस दिन में काम होने का भरोसा दिया। उन्होंने तीन बार में साढ़े तीन लाख रुपये आरोपी को दे दिए थे। 

इस दौरान आरोपी के एक परिचित ने उसके ठग होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि आरोपी धोखाधड़ी के मामले में जेल में रह चुका है। इसके बाद जब उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने खत्म होने की बात कही। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला अब तक नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें