फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अपनी छत का सपना दिखाकर पैरों तले खिसकाई जमीन

Wed, 04 Jun 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। एक दंपती ने घर लेने के लिए कदम बढ़ाया तो मुसीबतों ने घेर लिया। प्लॉट के नाम पर मां-बेटे ने उनसे 2.80 लाख रुपये हड़प लिए। दंपती से मारपीट की और निजी बैंक से बिना सहमति के 15.74 लाख का होम लोन भी करा दिया। अब अदालत के आदेश पर मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दिए गए प्रार्थनापत्र में मुरादाबाद के मझोला आंशिक निवासी पूजा रानी ने कहा कि उनके पति मुकेश सिडकुल पंतनगर में एपीजे डाई कास्टिंग कंपनी में ऑपरेटर हैं। पति को इंदिरा कॉलोनी निवासी कृष्णकांत राय ने वार्ड 24 रंपुरा के सचिन कुमार से मिलवाया था।
विज्ञापन

सचिन ने 25 सितंबर 2023 को फाजलपुर महरौला में अपना प्लॉट दिखाया। उसने प्लॉट और उस पर मकान बनाकर साढ़े 25 लाख रुपये में देने की बात कही थी। उसने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो सचिन ने प्लॉट मां प्रेमवती के नाम होने की बात कहते हुए उसे भी मौके पर बुला दिया।
प्रेमवती से बातचीत के बाद सौदा साढ़े 19 लाख रुपये में तय हुआ। 24 सितंबर 2019 को उसने प्रेमवती को दस हजार रुपये दिए थे। इसके बाद एक दिसंबर 2023 तक मां-बेटे को 2.80 लाख रुपये दिए। इनमें से सचिन को 50 हजार रुपये लोन कराने के नाम पर दिए थे। इसके बाद उसके नाम पर न तो प्लॉट की रजिस्ट्री की गई और न लोन करवाया गया।
विज्ञापन

20 मार्च 2024 को उनको निजी बैंक ने उनके नाम पर हुए 15,74,630 रुपये के होम लोन की जानकारी दी। दस्तावेज पर उनके हस्ताक्षर कराए बिना लोन मंजूर होने से उनको सदमा लगा था। इस पर उन्होंने बैंक जाकर लोन क्लोजिंग का प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें