फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आंदोलन करने के लिए हो रही भूमि पीड़ितों से चर्चा

Wed, 04 Jun 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। भूमि बचाओ मुहिम संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि क्षेत्र के बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि प्रकरण में प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही समाधान नहीं किए जाने पर व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पांच साल पहले बीस गांव की भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई थी। इस पर किसान, मजदूर सहित अन्य लोगों की तरफ से आंदोलन किया गया। सीएम धामी की ओर से आश्वासन दिया गया लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब भूमि पीड़ित प्रदेश सरकार से मिले आश्वासन का इंतजार कर रहे है। भूमि मामले आंदोलन के लिए किसानों सहित अन्य लोगों से विचार विमर्श किया जा रहा है। सहमति बनते ही आंदोलन शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें