फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हरिद्वार में मिले बाजपुर से लापता हुए चार किशोर

Tue, 27 Aug 2024 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नगर के मोहल्ला भौना इस्लामनगर से रविवार रात चार किशोर लापता हो गए। परिजन रात भर उन्हें खोजते रहे लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इधर पुलिस के अनुसार चारों किशोर हरिद्वार में मिल गए हैं। से मिल गए है। परिजन हरिद्वार से बच्चों को लेकर देर रात घर पहुंचेंगे। पुलिस घर पहुंचने पर बच्चों से पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन

भौना इस्लामनगर निवासी सोहम (13) पुत्र रामबाबू, ध्रुव (15) पुत्र प्रीतम, आकाश (12) पुत्र राजेंद्र सिंह रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने दोस्त लवप्रीत गिल (13) पुत्र राजू गिल के वहां गए। खेलने जाने की बात कहकर चारों घर से बाहर आए। देर रात तक चारों किशोरों के घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए।
चारों परिवारों ने देर रात तक मोहल्ले और नगरीय क्षेत्र में उनकी खोजबीन की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार को चारों परिजन संयुक्त रूप से व्यापार मंडल महामंत्री ललित कोछड़ के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने महिला एसआई कुसुम रावत से मुलाकात कर तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि लवप्रीत ने अपने पिता राजू गिल को सोमवार शाम को फोन पर हरिद्वार में होने की जानकारी दी। इस पर परिवार के लोग हरिद्वार रवाना हो गए। देर रात परिजन किशोरों को लेकर घर पहुंचेगे। समाजसेवी राजदीप तिवारी ने बताया कि वह परिजनों के संग वह हरिद्वार गए है। चारों किशोर हरिद्वार में हर की पौड़ी से मिल गए है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें