काशीपुर सीसीटीवी में कैद हुए तेंदुए। स्रोत विडियो ग्रैबकाशीपुर सीसीटीवी में कैद हुए तेंदुए। स्र
- फोटो : काशीपुर सीसीटीवी में कैद हुए तेंदुए। स्रोत विडियो ग्रैब
काशीपुर। द्रोणासागर के पास दो तेंदुए दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने टीले के आसपास घूमने आने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दो तेंदुओं को द्रोणासागर के गेट के पास चहलकदमी करते हुए देखा गया। हरिहरानंद आश्रम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों तेंदुए कैद हुए हैं। इस पर पुरातत्व विभाग के कर्मचारी रंजीत सिंह बिष्ट ने सोमवार को लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने वन विभाग को भी मौखिक रूप से सूचना दे दी है।
बिष्ट ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से टीले पर ही एक तेंदुआ देखा जा रहा था लेकिन रविवार को दो तेंदुए द्रोणासागर के नीचे रोड पर घूमते दिखे हैं। वन विभाग से इनको पकड़कर जंगल में छोड़ने का अनुरोध किया गया है।
एक साल से बंद है गौविषाण टीला
पिछले साल जुलाई में तेंदुओं के देखे जाने के बाद से टीले को बंद कर दिया गया था। इसके बाद यहां पर पर्यटक नहीं पहुंच रहे हैं।उस दौरान तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी थी।