फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय हैंडबाल में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी चार बेटियां

Fri, 16 Jan 2026 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-17 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता गुजरात में होगी। जिसमें रुद्रपुर की चार बेटियां राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

19 से 23 जनवरी 2026 तक सोमनाथ (गुजरात) में होने वाली प्रतियोगिता के लिए गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज की राधा रानी, अंशिका, दीक्षा राजपूत और काजल बिष्ट का चयन हुआ है। इन छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद स्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। प्रधानाचार्य व व्यायाम शिक्षिका अंजलि ने बताया कि खिलाड़ियों की उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। टीम 16 जनवरी यहां से रवाना होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें