फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके लिए तो भगत दा हूं, भगत दा ही रहूंगा

विज्ञापन
काशीपुर में कोश्यारी का स्वागत करते मेयर व कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हिमालय समुद्र में मिलने पर भी हिमालय ही रहेगा। राज्यपाल तो महाराष्ट्र वासियों के लिए बना हूं। आपके लिए तो भगत दा हूं, भगत दा ही रहूंगा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद हल्द्वानी से देहरादून जाते समय कोश्यारी कुछ समय के लिए मंडी विश्रामगृह में रुके। मेयर ऊषा चौधरी समेत कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और राज्यपाल नियुक्त होने की बधाई दी। कोश्यारी ने चुटकी लेते हुए कहा कि राज्यपाल तो महाराष्ट्र के लिए रहूंगा आप लोगों के लिए भगत दा हूं। चार पांच साल की सेवा के बाद फिर आप लोगों के बीच आ जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल तो मैंने राज्यपाल बनने से इंकार कर दिया था, जिस पर समर्थक नाराज हो गए।
रात से ही फिर समर्थकों के फोन आ रहे हैं कि इस बार फिर इंकार मत करना। पूर्व सांसद कोश्यारी ने कहा कि वह महाराष्ट्र में उत्तराखंड की विशिष्ट संस्कृति और राज्य को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे। मेयर ऊषा चौधरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है जिस तरह कोश्यारी ने सीएम रहते उत्तराखंड के विकास को दिशा दी उसी प्रकार महाराष्ट्र को भी विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुरुबक्श सिंह बग्गा, प्रकाश नेगी, बिट्टू राणा, रवि प्रजापति, दीपक कुमार, हेमेंद्र चौहान, रवि चावला, विशाल नेगी, लवदीप वर्मा, निखिल साहनी आदि थे।
पूर्व सीएम कोश्यारी के राज्यपाल नियुक्त होने पर बांटी मिठाई
रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त करने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है। इंदिरा कॉलोनी में भाजपा नेता राकेश सिंह के आवास पर मिठाई बांटी गई। विधायक राजकुमार ठुकराल और अन्य पदाधिकारियों ने कोश्यारी को दिए गए इस सम्मान को उत्तराखंड का सम्मान बताया।
वहां वरिष्ठ नेता अनिल चौहान, उत्तम दत्ता, वेद ठुकराल, सुनील चौहान, तरुण दत्ता, राम प्रकाश गुप्ता, नेत्र पाल मौर्य, गोविंद राय, चंद्र सेन कोली, सत्यप्रकाश चौहान, सुरेश कोली, परवेज खान, आयुष तनेजा, मनीष शुक्ला, अंबर सिंह, नरेश राजपूत, राजकुमार कोली, अमित रस्तोगी, बाबूराम, उपेंद्र कुमार दुबे, किशन लाल शर्मा, संजीव रस्तोगी, वीरेंद्र देवल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें