फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाएंगे : सांसद अजय

विज्ञापन
01केटीएम09पी-खटीमा में शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते सांसद अजय भटट। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान एक सितंबर 1994 को शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों की 25वीं बरसी पर क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने शहीदों के सपनों का उत्तराखंड राज्य बनाने को संकल्प दोहराया। इस दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों के आश्रित मौजूद रहे।
विज्ञापन

संजय रेलवे पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीद भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह मनौला, गोपी चंद, धर्मानंद भट्ट, रामपाल, परमजीत सिंह, सलीम अहमद की शिला स्मारिका पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सांसद अजय भट्ट ने सांसद बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचने पर जनता का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की भव्य शहीद स्मारक निर्माण की घोषणा को शीघ्र पूरा करने के लिए सांसद निधि से पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी की तरह पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। सांसद भट्ट ने जन भावनाओं के अनुरूप भूमि समस्या हल करने को गठित कमेटी की दो बैठकें होने, प्राधिकरण का मामला मार्ग के सेंटर से 200 मीटर तक लागू होने की बात की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि शहीदों की भावना के अनुरूप राज्य का विकास तभी संभव है, जब हम इमानदारी से लंबित मामलों पर खुले मन से चर्चा कर उनका समाधान खोजे। उन्होंने गैरसैंण को राजधानी राज्य एवं जनहित में बताया है। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शहीदों की अगली बरसी भव्य शहीद स्मारक पर मनाई जाएगी।
सभा में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव, महेंद्र ठाकुर, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, कैप्टन गोपाल सिंह, देवेंद्र चंद, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रमेश जोशी रामू, प्रदेश मंत्री मोहनी पोखरिया, प्रकाश तिवारी, उक्रांद जिला अध्यक्ष रामसिंह धामी, जगदीश पांडे, हरीश जोशी, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, दिगंबर कन्याल, भूपेंद्र सिंह खोलिया आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कैप्टन शेर सिंह दिगारी, संचालन अमित पांडे ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में नंदन सिंह खड़ायत, हिमांशु बिष्ट, गोपाल बोहरा, राजपाल सिंह, रमेश जोशी, देवेंद्र कन्याल, डॉ. आनंद मोहन रतूड़ी, विमला मुंडेला, सावित्री कन्याल, शांति ज्याला, भागीरथी खोलिया, किशोर जोशी, बालक नाथ आदि थे।
सांसद ने भाजपाइयों की सुनीं समस्याएं
खटीमा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट का कार्यकर्ताओं ने खटीमा आगमन पर टोल प्लाजा पर स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद ब्लाक सभागार में सांसद के समक्ष विधायक पुष्कर सिंह धामी ने बाईपास, एकलव्य विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, 54 किमी स्टेट हाइवे की प्रगति की समीक्षा की। ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगे स्टॉलों का भाजपा सांसद ने निरीक्षण कर जानकारियां प्राप्त की।
सांसद ने कहा कि जन सुविधाओं में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर देवेंद्र चंद आदि मौजूद। इधर, झनकट कस्बे के मुख्य चौराहे के पास सांसद का स्वागत करने वालों में पूर्व प्रधान जितेंद्र कुमार वर्मा, दीवान सिंह धामी, होशियार सिंह ज्याला, ओम शांति, पप्पू वर्मा, हीरा सिंह जेठी, लालू बोरा आदि रहे। इधर, प्रतापपुर चौराहे और नानकसागर डाम के पास झनकट मंडल के कार्यकर्त्ताओं ने सांसद को खटीमा और नानकमत्ता विधान सभा क्षेत्र के जर्जर मार्गों के बारे में बताया। इस दौरान राजपाल सिंह, गोपालनाथ गोस्वामी, बल्देव सिंह बिल्ला आदि सम्मलित थे।
सांसद को संगठनों ने सौंपा ज्ञापनों का पुलिंदा
खटीमा। राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने शहीद स्मारक पहुंचे सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लोगों ने ज्ञापन सौंपे। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष कुशल सिंह कन्याल आदि ने समान पेंशन, पेंशन पट्टा जारी कराने, 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, शहीद स्मारक निर्माण एवं शहीद दिवस पर अवकाश घोषित करने की मांग की।
ज्ञापन में हरीश चंद मंथेला, अमित पांडे, नित्यानंद जोशी, ग्रीस चंद्र पांडे, महेश राणा, कमला मेलकानी आदि के हस्ताक्षर थे। इधर विमला कुमार ने खटीमा को किच्छा रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग की। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अग्रिम पंक्ति के आंदोलनकारी रहे पूर्व सैनिकों को पेंशन के दोहरे लाभ के नाम पर आंदोलनकारी पेंशन से वंचित रखने के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सेना की पेंशन के साथ उन्हें राज्य आंदोलनकारी पेंशन से वंचित रखने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कैप्टन दीवान सिंह सैला, कैप्टन गोपाल सिंह, चंचल सिंह खोलिया, कैप्टन मुरलीधर, कैप्टन भगवान सिंह आदि आंदोलनकारी पूर्व सैनिक मौजूद रहे। गौरव सेनानी कल्याण संगठन समिति ने भी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भूपेंद्र खोलिया, कैप्टन बहादुर सिंह पोखरिया, भूपेंद्र सिंह खोलिया आदि रहे।

01केटीएम08पी- खटीमा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद लोग।- फोटो : KHATIMA

01केटीएम05पी-खटीमा में सांसद अजय भटट को ज्ञापन सौंपते राज्य आंदोलनकारी।- फोटो : KHATIMA

01केटीएम04पी-खटीमा में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देते सांसद अजय भट्ट।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें