फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए :: नशे में शौक के लिए कर दी अंधाधुंध फायरिंग, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 18 Dec 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नशे की हालत में शौक के लिए फायरिंग करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में इंग्लैंड निर्मित 32 बोर रिवाल्वर, 11 खोखे और सात कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी प्रमोद चौधरी और शस्त्र धारक दिलावर सिंह के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अलीगंज रोड स्थित पैराडाइज कॉलोनी के गेट पर गार्ड ड्यूटी कर रहे अजय सैनी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 13 दिसंबर की रात करीब 10:30 बजे कॉलोनी के डी 59 निवासी प्रमोद चौधरी ने अंधाधुंध हवाई फायरिंग की। इससे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया। बीते दिन मामले में पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें प्रमोद चौधरी रिवाल्वर लेकर फायरिंग करते हुए दिखाई दिया। पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि उसने दिल्ली से आए अपने मित्र दिलावर सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर मांगकर नशे की हालत में शौक के लिए फायरिंग की थी।
दोस्त के दिल्ली जाने के बाद उसने रिवाल्वर और लाइसेंस अपने पास ही रख लिया था। पुलिस ने प्रमोद चौधरी और शस्त्र धारक दिलावर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही शस्त्र लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी है। मामले की जांच कर रहे एसआई गणेश पांडे ने बताया कि बिना अनुमति किसी दूसरे का लाइसेंसी हथियार रखना और आवासीय क्षेत्र में फायरिंग करना गंभीर कानूनी अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें