फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीएम के समक्ष रखे किसान हित से जुड़े मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राज्य मत्स्य सहकारी संघ लि. उत्तराखंड के अध्यक्ष अंबीक सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मत्स्य पालकों व किसान कल्याण एवं सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर वार्ता की। चौधरी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष किसान हित से जुड़े मुद्दों को रखा और मत्स्य, कृषि एवं सहकारिता व्यवस्था को उन्नत और गतिशील बनाने के लिए उनके समक्ष सुझाव रखे। काशीपुर के किसानों से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से रखा। इस पर सीएम धामी ने शीघ्र ही समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। वहीं गन्ना समर्थन मूल्य पर सीएम धामी का आभार जताते हुए चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि से प्रदेश के लगभग तीन लाख गन्ना किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें