फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर बाजार में खाद्य विभाग का छापा, चार सैंपल लिए

Sat, 07 Nov 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को काशीपुर बाजार में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। त्योहारी सीजन में मिलावट की आशंका पर टीम ने विभिन्न दुकानों से पेठा, बेसन के लड्डू, मिल्क केक और बालूशाही के चार नमूने लिए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों में साफ-सफाई, मिठाई बनाने में इस्तेमाल हो रहे सामान, एक्सपायरी डेट और लाइसेंस आदि की भी जांच की। दुकानदारों को गुणवत्तायुक्त सामग्री की ही बिक्री करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में मिलावट या मानक से कम गुणवत्ता पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें