फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कोहरे ने धीमी की बसों की गति, सफर हुआ लंबा

Sat, 27 Dec 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लगातार लग रहे कोहरे ने रोडवेज की बसों की गति पर लगाम लगा दी है। लंबी दूरी की बसें डेढ़ से दो घंटे की देरी से गंतव्य में पहुंच रही हैं। विलंब के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे का सबसे अधिक असर दिल्ली, अयोध्या, लखनऊ के लिए संचालित बसों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए रुद्रपुर बस अड्डे से 14 और शक्तिफार्म से एक बस का संचालन होता है। दिल्ली के लिए बस अड्डे से सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक बस सेवाओं का संचालन होता है। दिल्ली से सुबह चार बजे से रात एक बजे तक बस रुद्रपुर आती हैं। तड़के और रात को रवाना होने वाली बसों पर कोहरे का अधिक असर पड़ रहा है।

सामान्य दिनों मे दिल्ली से रुद्रपुर पहुंचने में बसों को अधिकतम छह घंटे का समय लगता था। इस दिनों साढ़े सात से आठ घंटे लग रहे हैं। लखनऊ, अयोध्या, लुधियाना के लिए संचालित बसों का समय भी बढ़ा है। शुक्रवार को भी लंबी दूरी की बसें देरी से बस अड्डे पहुंची।
विज्ञापन

डिपो के सहायक महाप्रबंधक श्रीराम कौशल का कहना है कि बसों के गंतव्य पहुंचने में अधिक समय लग रहा है हालांकि किसी भी बस सेवा का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।


कोहरे में सड़क पर खड़े डंपर के पीछे से भिड़ा ट्राॅला, चालक गंभीर







- पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया















बाजपुर। भीषण कोहरे के चलते केशोवाला मार्ग स्थित माइनिंग चेक पोस्ट पर कर्मचारी वाहनों को रोककर रॉयल्टी जांच कर रहे थे। वहीं, एक डंपर सड़क पर खड़ा था। इस दौरान डंपर के पीछे से एक ट्राॅला भिड़ गया। हादसे में ट्रॉला ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।







शुक्रवार सुबह घने कोहरे में माइनिंग कर्मचारी केशोवाला मार्ग स्थित नंदपुर नरका टोपा के चेक पोस्ट पर खनन के वाहनों को रोककर रॉयल्टी की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक डंपर सड़क पर खड़ा था। पीछे से आया खनन भरा ट्राला ट्रक उसमें भिड़ गया।







हादसे में ट्रक चालक सोएब रजा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त हुए ट्रक से चालक को बमुश्किल बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।







ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद माइनिंग कर्मी चेक पोस्ट से भाग गए। वही सड़क पर खड़े डंपर को लेकर चालक भी भाग गया। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। संवाद






तराई ने फिर ओढ़ी कोहरे की चादर
रुद्रपुर। तराई एक बार फिर कोहरे के आगोश में रही। कोहरे के दौरान वाहन संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार शाम से ही कोहरा छाने लगा था। शुक्रवार तड़के से ही जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छा गया। इस दौरान ठंड भी कड़ाके की रही। सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 11 बजे से बाद तक कोहरा छाया रहा। दोपहर में कोहरा छंटने और धूप निकल आने से ठंड का असर काफी हद तक कम हो गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें