फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रामनगर, रुड़की, डीडीएन, डीडीएन कोर्ट ने जीते अपने मुकाबले

Sat, 27 Dec 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड बार एसोसिएशन की 22वीं क्रिकेट चैंपियनशिप के छठवें दिन आठ मुकाबले हुए। इसमें रामनगर, रुड़की, डीडीएन, डीडीएन कोर्ट, डीडीएन द्रोणनगरी, डीडीएन टीम केदार, लक्सर, विकास नगर की टीम विजेता रहीं।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन की 22वीं क्रिकेट चैंपियनशिप के छठवें दिन शुक्रवार को एडवोकेट मेहराज खान ने बताया कि छावनी चिल्ड्रन एकेडमी खेल मैदान, शेमफोर्ड खेल मैदान और डेन स्पोर्ट्स एकेडमी के दो खेल मैदान में आठ मैच खेले गए।
चैंपियनशिप में छठवें दिन रामनगर बार एसोसिएशन और कोटद्वार बार एसोसिएशन के मध्य मैच खेला गया। इसमें रामनगर की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करने उतरी कोटद्वार की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी। रामनगर ने 40 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

वहीं हल्द्वानी बार एसोसिएशन व रुड़की चैंलेजेस टीम डी के मध्य मैच खेला गया। इसमें हल्द्वानी की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाकर मैच जीत लिया। रुड़की की टीम ने आठ विकेट से अपना मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
डीडीएन एडवोकेट टीम और हरिद्वार जिला बार एसोसिएशन टीम के मध्य मैच खेला गया। इसमें डीडीएन ने नौ विकेट के नुकसान 117 रन बनाए जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 79 रन ही बना सकी। डीडीएन ने 38 रन से मैच जीत लिया।
वहीं हरिद्वार डीबीए ईगल और डीडीएन कोर्ट के मध्य मैच खेला गया। हरिद्वार की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीएन कोर्ट की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया।
उधर, हरिद्वार डीबीए और डीडीएन द्रोणनगर के मध्य मैच खेला गया। इसमें हरिद्वार की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीएन की टीम ने बिना विकेट खोए 81 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया।
डीडीएन टीम और एनटीएल एचएस बार एसोसिएशन के मध्य मैच खेला गया। इसमें डीडीएन की टीम ने 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनटीएल की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी। डीडीएन की टीम ने 69 रन से मैच जीत लिया।
रानीखेत बार एसोसिएशन और लक्सर बार एसोसिएशन के मध्य मैच खेला गया। इसमें रानीखेत की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्सर की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 118 बनाकर लक्सर की टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।
एनटीएल एचएस बार एसोसिएशन और विकास नगर एडवोकेट टीम के मध्य मैच खेला गया। इसमें एनटीएल की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विकास नगर की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। इस मौके पर मुख्य संयोजक उमेश जोशी, विमल गुड़िया, पराग नेगी, हरीश सिंह, हिमांशु बाटला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें