फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा सागर डैम में बसे गांवों में जल भराव की स्थिति

विज्ञापन
खटीमा के मेलाघाट क्षेत्र के शारदा डैम के ऊपरी भाग में बसे गांव में जल भराव। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। शारदा सागर डैम के ऊपरी भाग में बसे ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जलभराव से जूझ रहे परिवारों के हाल जानने वाले को ग्रामीण अपना रहनुमा समझने लगते हैं।
विज्ञापन

शारदा सागर डैम के ऊपरी भाग में बसे ग्रामीणों की सुध लेने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने जलभराव की स्थिति के लिए डबल इंजन की सरकार को दोषी ठहराया। यूपी से लगी सीमा के डैम में ग्राम बंधा, सिसैया, बगुलिया, झाऊपरसा के अधिकतर परिवार जलभराव से परेशान हैं।
मेहनत मजदूरी करने वाले ग्रामीण लगातार बढ़ रहे डैम के जलस्तर से और अधिक चिंतित हैं। गन्ने पर निर्भर इन भूमिहीन गरीब परिवारों की गन्ने की फसल बर्बादी के कगार पर है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कापड़ी नाव में सवार होकर पीड़ित परिवारों से मिले। यहां आयोजित एक बैठक में कापड़ी ने कहा कि भाजपा पूजीपतियों की पार्टी है। गरीब किसान, मजदूर, भूमिहीन मेहनत मजदूरी करने वाले दो जून की रोटी को मोहताज हैं।
जलभराव की त्रासदी झेलने वाले ग्रामीणों की कोई सुनने वाला नहीं है। बैठक में जलभराव से त्रस्त ग्रामीणों ने कहा कि हर वर्ष होने वाले जलभराव से कई लोगों एवं मवेशियों की जाने जा चुकी हैं।
कापड़ी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया चाहते तो उत्तर प्रदेश केनाल विभाग डैम प्रशासन से जलभराव से निजात दिला सकते थे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे कापड़ी से जलभराव से निजात दिलाने की मांग की।
वहां संजीव पासवान, मनोज कोहली, राहुल, विमल कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप, सूरज, बालम सिंह, कमलेश, स्वामी नाथ, बबलू, राजेश यादव, लालमति, विमला, सुनरी, मालती, सुनीता देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें