फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर की कई कॉलोनियों में बाढ़, कई घर डूबे

Sun, 06 Aug 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर। 
विज्ञापन
काशीपुर की कई कॉलोनियों में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर। भाबर में हुई बारिश के कारण ढेला बैराज से 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा। इससे तराई की सैकड़ों एकड़ भूमि में खड़ी फसलें डूब गईं और आधा दर्जन बस्तियों में बाढ़ आ गई। पानी भरने पर भागने के प्रयास में कई बच्चे डूबने से बाल-बाल बचे। बस्तियों में पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। 
विज्ञापन


मालधनचौड़ (रामनगर) नैनीताल स्थित ढेला बैराज से शनिवार को ढेला नदी में 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से ढेला नदी में बाढ़ आ गई जबकि शनिवार की सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में यहां सिर्फ 13 मिमी बारिश हुई। बाढ़ का पानी कई बस्तियों, खेतों में घुस गया। खालिक कॉलोनी, मधुवन नगर, ढेला बस्ती, रहमत आदि कॉलोनियों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों में अफरातफरी मच गई।

इन कॉलोनियों के अंदर तीन चार फीट तक पानी भर गया। पानी भरते देख भागने के प्रयास में कई बच्चे डूबने से बालबाल बचे। अधिकांश घरों के अंदर पानी घुसने से मजदूर वर्ग के लोग मजदूरी करने नहीं जा सके। पानी घरों में घुसता देख लोग अपने घरेलू सामान और जानवरों को सुरक्षित स्थान पर ले गए।
विज्ञापन


कई लोगों का पानी घुसने से घरेलू समान खराब हो गया। दुर्गापुर, किलावली, मालधन के सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में खेतों में ढेला नदी बह रही है। ग्राम किलावली पूर्व उप प्रधान चरण सिंह बताया कि धान के खेतों में पानी कई एकड़ किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। एमएनए उत्तम सिंह चौहान, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा समेत राजस्व कर्मचारियों ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। 

काशीपुर। सिंचाई खंड काशीपुर के अधिशासी अभियंता विजेंद्र कुमार ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में भारी बारिश होने से मालधनचौड़ क्षेत्र पानी से डूबने लगा। शनिवार सुबह रामनगर के एसडीएम पारितोष वर्मा ने डूब क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम रामनगर के आदेश पर ढेला बैराज से ढेला नदी में 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ढेला बस्ती, श्मशान घाट निवासी मो. आदिल ने बताया कि बिजली का पोल गिरने से डेढ़ महीने से अंधेरा है। अब बाढ़ आने से कॉलोनी में पानी भर गया। इस कारण अंधेरे में रहना अब मुश्किल हो गया है। 

नदी किनारे सुरक्षा दीवार बनाने की मांग 
काशीपुर। इन बस्तियों में पानी घुसने से लोगों में रोष है। पार्षद अब्दुल कादिर ने कहा कि वह काफी समय से ढेला नदी के किनारे पक्की सुरक्षा दीवार बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सिंचाई विभाग ने पक्की दीवार के बजाए कट्टों में बालू डाल कर कच्ची दीवार बनाई है। अगर ऊंची सुरक्षा दीवार बनाई होती तो पानी बस्ती में नहीं घुसता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें