फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दूसरे दिन भी निरस्त रही उड़ान, यात्रियों में निराशा

Sat, 01 Nov 2025 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। दिल्ली-पंतनगर के बीच संचालित इंडिगो एयरलाइंस की दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156 लगातार दूसरे दिन भी निरस्त रही। इसके चलते फ्लाइट में पहले से टिकट बुक कराए यात्रियों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली से उड़ान भरने के बाद अमरोहा के पास विमान में तकनीकी खराबी आने से उसे रास्ते से वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया था। शुक्रवार को भी यह उड़ान तकनीकी खराबी के कारण संचालित नहीं हो सकी। निर्धारित समयानुसार यह फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 14.50 बजे उड़ान भरकर 15.45 बजे पंतनगर पहुंचती है और वापसी में पंतनगर से 16:05 बजे उड़ान भरकर 17.00 बजे दिल्ली पहुंचती है। डायरेक्टर पंतनगर एयरपोर्ट पवन कुमार ने बताया कि इंडिगो की दोनों दिन की उड़ानें तकनीकी खराबी के कारण रद्द करनी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें