फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खराब होने की वजह से दो घंटे विलंब से पहुंची फ्लाइट

Mon, 07 Jan 2019 01:07 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खराब होने का असर उड़ान सेवा पर भी पड़ा। दिल्ली-पंतनगर-देहरादून फ्लाइट विजिबिलिटी कम होने की वजह से दो घंटे देरी से पंतनगर पहुंची और फिर दो घंटे की देरी से देहरादून के लिए रवाना हुई। देहरादून जाने और आने वाले यात्रियों की संख्या 31-31 रहीं। 
विज्ञापन



दरअसल उड़ान सेवा के तहत रविवार को एटीआर 72 को दोपहर 1:10 बजे यात्रियों को लेकर दिल्ली से पंतनगर पहुंचना था। लेकिन विजिबिलिटी नहीं होने की वजह से विमान 3:10 बजे एयरपोर्ट पर लैंड कर सका। इसके बाद 3:40 बजे देहरादून रवाना हुए विमान में यात्रियों की संख्या 31 थी।

देहरादून से 31 ही यात्रियों को लेकर विमान 4:50 बजे पंतनगर पहुंच गया। एअर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विजिबिलिटी नहीं होने की वजह से विमान को पहुंचने में दो घंटे का विलंब हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें