फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नलकूपों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने चार करोड़ 83 लाख रुपये की लागत के पांच नलकूपों और पेयजल योजना का शिलान्यास किया। गांव बन्नाखेड़ा सानी, मझरा खुशालपुर, खंबारी, भीकमपुरी सिहाली में समाज कल्याण वित्त पोषित योजना के तहत इन पांच नलकूपों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को हुए कार्यक्रम में आर्य ने कहा कि नलकूपों का निर्माण होने किसानों को सिंचाई के लिए पानी सुलभ होगा। आर्य ने गांव बन्नाखेड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में बने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। वहां पर डीके जोशी, पवन शर्मा, संदीप आनंद, परवेज, राहुल वर्मा, वीरेंद्र बिष्ट, हरीश कांडपाल, अभिषेक, शेर मोहम्मद आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें