फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुरुग्राम में पांच दिवसीय काली पूजा महोत्सव शुरू

Thu, 19 Nov 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। गुरुग्राम में पांच दिवसीय काली पूजा महोत्सव और मेले का मंगलवार रात शुभारंभ हुआ। गांव के वयोवृद्धों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान महिलाओं ने उलूक ध्वनि, शंख ध्वनि और पारंपरिक धुनुची नृत्य के माध्यम से मां काली का आह्वान किया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ वयोवृद्ध अनिल सरकार, बंतू मंडल, कुमार राय, निरंजन सरकार, आन्ना मंडल, शांति मंडल, मधु बैरागी, ठाकुर बैरागी और प्राण बढ़ई ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आयोजित उलूक ध्वनि प्रतियोगिता में गुनगुन मंडल, रितु ढाली और पलासी मंडल ने, शंख ध्वनि में दीपा मंडल, आरुषि और खुशी सरदार ने तथा धुनुची नृत्य में इसिता खान, उषा मंडल, अंजली सरकार और श्रीनिका ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूजा कमेटी ने विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
पूजा कमेटी के अध्यक्ष विष्णु वैद्य ने बताया कि बंगाली समुदाय में दुर्गा पूजा और काली पूजा के दौरान पारंपरिक धुनुची नृत्य का विशेष महत्व है। इसमें महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर हाथों में धुनुची लेकर नृत्य करती हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान बाउल संगीत और जात्रा नाटक का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान वितिका मिस्त्री, संजीत खान, विश्वजीत राय, दिलीप मिस्त्री, प्रेम गाईन, सुभाष गोलदार, कार्तिक मंडल, मनोज खान, अमित बैरागी, मनोज मंडल, टोमस साना, सुकुमार मंडल, विधान दास, रबीन खान, अमित हालदार, विश्वनाथ विश्वास और राजा मंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें