फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास पहुंची आग, 20 मिनट रोकी रेल 

Sat, 18 May 2019 12:01 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डंपिंगयार्ड में लगी आग - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन
क्षेत्र में गर्मी के बीच आग लगने की घटनाओं का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को नगर के लोहियाहेड रोड पर रेलवे ट्रैक के पास आग पहुंचने से खलबली मच गई। नलई की आग ट्रैक तक पहुंचता देख पीलीभीत से टनकपुर जा रही ट्रेन के चालक ने रेल रोककर स्टेशन में सूचना दी। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग कर्मियों और स्थानीय लोग दमकल को सूचना देकर आग बुझाने में जुटे। दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू किया। करीब बीस मिनट तक रेल रुकी रही। जबकि आग की एक अन्य घटना में एक किसान का करीब डेढ़ ट्रॉली भूसा राख हो गया।
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों नलई की आग रेलवे ट्रैक तक पहुंचने की घटनाओं से कई बार खटीमा-पीलीभीत रेलवे रुट पर ट्रेनों को रोकना पड़ा था। खटीमा के स्टेशन मास्टर के. लाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8.20 से 8.40 के बीच लोहियाहेड रोड पर रेलवे ट्रैक के पास तक खेतों में फैली आग पहुंच गई। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुटे। इस बीच दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा।

इससे पीलीभीत से टनकपुर जा रही ट्रेन संख्या 55371 करीब बीस मिनट रुकी। इधर, दमकल के अनुसार दोपहर 11.45 बजे ग्राम उमरूकला में किसान हरी दत्त कापड़ी के डेढ़ ट्रॉली भूसे के ढेर में आग लग गई। दमकल वाहन ने करीब आधा घंटे से अधिक समय में आग को काबू किया। आग को काबू करने में दमकल के लक्ष्मण नेगी, केदार सिंह, विक्रम नेगी, त्रिभुवन सिंह, सत्येंद्र यादव, मनोज कुमार, राजेश मेहता, नंदन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें