रुद्रपुर में फैक्ट्री में आग को बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित एसपी सॉल्वेंट फैक्टरी में शनिवार सुबह अचानक आग धधक उठी। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों ने भागकर जान बचाई। दलकल कर्मियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे काशीपुर रोड स्थित एसपी सॉल्वेंट फैक्ट्री के बॉयलर में आग लग गई, जिससे फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। वे भागकर फैक्टरी के बाहर निकल आए। सूचना पर चार दमकल वाहनों के टीम पहुंच गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
रुद्रपुर फायर स्टेशन के प्रभारी आरडी यादव ने कहा कि शॉट सर्किट से आग लगी थी। आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में पशुआहार और तेल तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि बॉयलर में आग लगी थी, लेकिन बॉयलर फटने की घटना नहीं घटी। इस दौरान श्रमिकों को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा।