फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर: तीनपानी डैम के पास जूते-चप्पल की दुकान में भड़की आग, दो फायर यूनिट ने पाया काबू

Thu, 05 Nov 2026 11:01 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पास गुरुवार तड़के 'डीएस फैशन' जूते-चप्पल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। रुद्रपुर और पंतनगर की फायर यूनिट ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
जूते-चप्पल की दुकान में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर शहर के फुलसुंगा स्थित तीनपानी डैम के पास गुरुवार तड़के एक जूते-चप्पल की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुद्रपुर को सूचित किया गया। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देश पर फायर यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि 'डीएस फैशन' नाम की दुकान पूरी तरह आग की लपटों में घिरी हुई थी और आग तेजी से फैल रही थी।
 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंतनगर से भी फायर यूनिट बुलानी पड़ी। इसके बाद दोनों टीमों ने एमएफई से पंपिंग कर होजपाइप के जरिए पानी की बौछार की और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। दुकान रिपु चौहान पुत्र विनोद चौहान की बताई गई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें