गदरपुर। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सुमित्तर भुल्लर के ग्राम सुखशांति नगर स्थित आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गदरपुर क्षेत्र की 71 वर्ष पुरानी अनाज मंडी रामलीला कमेटी, 60 वर्ष पुरानी श्री शिव मंदिर रामलीला कमेटी और पांच वर्ष से संचालित हो रही शिव पार्वती रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कलाकारों को अंग वस्त्र पहनकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। भुल्लर ने कहा कि सभी रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों और कलाकारों को सम्मानित करने का उद्देश्य सनातन को मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास है। वहां किशन लाल अनेजा, अशोक धीर, रविंद्र बजाज, वेद भगत, नवीन सुखीजा, रविंद्र चावला, जुगनू डंग, दीपक बेहड़, कमल अनेजा और रमन छाबड़ा आदि थे। संवाद