फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कूड़े के ढेर में लगी आग, अफरा-तफरी

Tue, 07 Apr 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। बाईपास मार्ग स्थित ग्राम सरदार नगर के श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते पर सोमवार करीब 11 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


धुआं उठता देख ग्राम सरदार नगर निवासी सूरज प्रकाश खेड़ा, ग्राम पत्थरकुई निवासी मोहम्मद आरिफ और जाबिर हुसैन समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली गदरपुर से फायर ब्रिगेड की टीम हेड कांस्टेबल उमेश सिंह, फायरमैन सुजीत बाला और विपिन सिंह के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि कूड़े के ढेर के चारों ओर घास-फूस और झाड़ियां होने के बावजूद आग पास में खड़ी गेहूं की फसल तक नहीं पहुंची। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो कई एकड़ में तैयार खड़ी फसल जलकर राख हो सकती थी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज प्रकाश खेड़ा ने आशंका जताई कि किसी नशेड़ी ने ही आग लगाई होगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें