फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ के गोदाम में धधकी आग, एक घंटे में काबू पाया

विज्ञापन
गदरपुर में रेस्टोरेंट में लगी आग से बचा सामान निकालते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा हाईवे पर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कबाड़ कारोबारी को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पहाड़गंज निवासी परवेज का तीनपानी में स्क्रैप का गोदाम है। शुक्रवार तड़के पांच बजे अचानक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने गोदाम स्वामी को दी। उनके मौके पर पहुंचने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। परवेज ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग से कबाड़ कारोबारी को एक लाख रुपये से अधिक का हुआ है। उन्होंने बताया कि कबाड़ के गोदाम में कुछ माह पहले भी आग लगी थी। शुक्रवार को लगी आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस मौके पर एफएसओ रामधारी यादव, हरीश बोहरा, चंदन पुजारा व दीवान सिंह मौजूद रहे।
सिलिंडर में लगी आग को बुझाया
रुद्रपुर। पहाड़गंज निवासी कलावती देवी के घर में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरातफरी मच गई। इसके अलावा आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाकर हादसा टाला। (संवाद)
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में आग से लाखों रुपये का नुकसान
गदरपुर। अज्ञात कारणों से बंद पड़ेेे एक रेस्टोरेंट में आग लग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे रेस्टोरेंट में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
दिनेशपुर मोड़ के पास शाने पंजाब फैमिली रेस्टोरेंट है। नवरात्र के चलते रेस्टारेंट बंद था। शुक्रवार को अचानक रेस्टोरेंट में आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने धुएं का गुबार उठता देख दमकल विभाग एवं व्यापार मंडल को सूचना दी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने अन्य लोगों की मदद से बंद पड़े रेस्टोरेंट के शटर का ताला तोड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने रेस्टोरेंट के अंदर रखे एक भरे और पांच खाली व्यावसायिक सिलिंडरों को बाहर निकालने के साथ ही आग पर किसी तरह काबू पाया। एसडीएम विवेक प्रकाश ने होटल के नुकसान का जायजा लेते हुए होटल मालिक सतनाम सिंह को ढाढस बंधाया। सतनाम ने बताया कि नवरात्र के चलते चार दिन से रेस्टोरेंट बंद था। दोपहर दो बजे पड़ोस के दुकानदारों ने अचानक आग लगने की सूचना दी। आग में रेस्टोरेंट में रखे दो फ्रिज, दो डीप फ्रीजर, एक एसी, खाद्य सामग्री, काउंटर, फर्नीचर, बर्तन, चूल्हे एवं पंखे के अलावा फिटिंग आदि जलकर नष्ट हो गए। लेखपाल दीपक मेहर ने अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने एसडीएम से पीड़ित व्यापारी को मुआवजा देने की मांग की।
दुकान और मकान में आग से सामान जला
काशीपुर/ जसपुर। अलग-अलग कारणों से एक मकान और एक दुकान में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। मामले की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है।
रामनगर रोड पर राम श्याम कालोनी निवासी हरजीत कौर सिलाई कर अपना और दो बच्चों का जीवनयापन करती है। शुक्रवार की सुबह वह गुरुद्वारे से लौटकर आई तो उसके कमरे में आग लगी हुई थी। आग से वहां सिलाई व बेचने के लिए रखे करीब 70 हजार रुपये मूल्य के कपड़े जल गए। मामले की सूचना तहसीलदार वीसी पंत को दे दी गई है। इधर, जसपुर में, एक एयर कंडीशनर की दुकान में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाजार पुलिस चौकी के सामने कमर अली की एयर कंडीशनर की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
अग्निशमन कर्मियों ने परखे आग बुझाने के इंतजाम
काशीपुर/ जसपुर। अग्निशमन सप्ताह के तीसरे दिन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट ने काशीपुर में बैंकों की शाखाओं व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन संयंत्रों और उनके रखरखाव के बारे में जानकारी जुटाई। उधर, जसपुर में अग्निशमन सप्ताह के तहत कर्मियों ने मारिया स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को अग्निशमन सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। वहां पर दिनेश भाकुनी, दीपक रावत, बीरबल सिंह, कैलाश सिंह, अमजद खान आदि उपस्थित रहे।
पोल्ट्री फार्म में आग से दो हजार चूजे जलकर मरे
खटीमा। ग्राम सभा रघुलिया में पोल्ट्री फार्म में आग लगने से दो हजार मुर्गी के चूजे जलकर मर गए। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
शुक्रवार को ग्राम सभा रघुलिया निवासी सतनाम सिंह के पोल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। फार्म स्वामी एवं ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। सूचना पर पहुंची दमकल टीम एवं सत्रहमील पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू पा लिया और आसपास आग फैलने से बचा लिया। पोल्ट्री फार्म स्वामी ने बताया कि आग लगने से दो हजार मुर्गी के चूजे जलकर मर गए है। दमकल टीम में स्टेशन प्रभारी दिनेश चंद, सत्येंद्र यादव, राजेश मेहता, मकबूल हुसैन, मनोज कुमार, त्रिभुवन सिंह, सत्रहमील चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही, भरत सिंह, दिनेश पपोला आदि थे।

रुद्रपुर में कबाड़ की दुकान पर लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें