फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल चुनाव लिए सदस्यता अभियान शुरु

विज्ञापन
नानकमत्ता में व्यापारियों को सदस्य बनाने के लिए अभियान चलाते मुख्य चुनाव अधिकारी गुरजीत सिंह। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव अधिकारियों ने नगर में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया। चुनाव अधिकारी 30 अप्रैल तक दुकान-दुकान जाकर सदस्य बनाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारियों ने नगर में दुकान-दुकान जाकर सदस्यता अभियान चलाया। चुनाव समिति की टीम की ओर से 150 रुपये सदस्यता शुल्क प्राप्त कर व्यापारी से उसके दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की प्रति लेकर सदस्यता की रसीद काटी।
सदस्यता लेने वाले व्यापारी आगामी व्यापार मंडल चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी गुरजीत सिंह ने बताया कि चुनाव समिति की ओर से लिए गए निर्णय के आधार पर इस बार खोखा, ठेला, फड़, पटरी पर बैठकर कार्य करने वालो को सदस्य नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां चुनाव संचालन समिति के सदस्य राजेंद्र तिवारी, स्वर्ण सिंह, किशन किशोर कुक्की, उमेश अग्रवाल, हरीश चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें