फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कमरे में धधकी आग, सारा सामान जलकर राख

Wed, 04 Jun 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक और आसपास के लोगों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

रुद्रपुर। आवास विकास क्षेत्र में मकान के पहली मंजिल में कमरे में अचानक आग लग गई। कमरे से धुएं के गुबार के साथ ही आग की लपटें निकलीं तो हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पानी और अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझने तक कमरे में रखा सारा सामान जल गया था।
आवास विकास स्थित रिंग रोड पर गुरदीप सिंह के मकान की पहली मंजिल पर बागेश्वर निवासी ज्योति कनवाल किराये पर रहती है। वह सिडकुल की किसी कंपनी में काम करती है। मंगलवार सुबह वह कमरे में ताला लगाकर ड्यूटी पर चली गई। दोपहर करीब 11 बजे अचानक कमरे की खिड़कियों से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोग कमरे में पहुंचे और दरवाजा तोड़कर आग बुझाना शुरू कर दिया। लोगों ने आसपास की दुकानों और दफ्तरों में रखे फायर उपकरणों व पानी की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाने की कोशिश में अंकुर तिवारी की कोहनी झुलस गई। आग बुझने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची थी। अग्निकांड में कमरे में रखा सारा सामान और शैक्षिक अभिलेख जल गए। एफएसओ गिरीश बिष्ट के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

फोटो 05पी: रुद्रपुर के आवास विकास में कमरे में लगी आग बुझाता युवक
06पी: रुद्रपुर के आवास विकास में कमरे में लगी आग में जला सामान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें