फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो भाइयों ने घर में घुसकर मां-बेटे को बेरहमी से पीटा

Wed, 04 Jun 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मलसा गिरधरपुर गांव में रविवार को दो भाइयों हरविंदर सिंह और गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने साथियों के साथ एक घर में घुसकर अंकुर व उसकी मां शकुंतला रानी को पीट दिया। आरोप है कि घर पर खड़ी कार पर तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने चार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम मलसा गिरधरपुर निवासी अंकुर बांगा ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि उनके घर के पास दो भाई हरविंदर सिंह और गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोपी रहते हैं। ये लोग अपने घर का निर्माण कर रहे हैं और छज्जा सड़क की ओर ज्यादा बाहर निकालना चाहते थे।
अंकुर के अनुसार उसके पिता भजनलाल बांगा ने छज्जा ज्यादा निकालने से सड़क पर से वाहन निकलने में परेशानी होने की बात कही। इस पर आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखने लगे। आरोप है कि एक जून की सुबह हरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह अपने मलसा गिरधरपुर निवासी साथी हरपाल सिंह और ममेरे भाई ग्राम करतारपुर थाना बिलासपुर निवासी जिंदू के साथ उनके घर में घुस गए। चारों पिता को तलाश करने लगे लेकिन भजनलाल घर पर नहीं थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार व डंडे से उसे और मां शकुंतला रानी रानी को जमीन पर गिराकर बुरी तरीके से पीटा। घर के बाहर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना में उन्हें गुम चोटें आई थी और मां लहूलुहान हो गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बगवाड़ा चौकी पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने उनकी मां की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भेजा था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें