फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर में लीकेज से धधकी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। भूतबंगला में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में हुए रिसाव से आग लग गई। इससे परिजनों के साथ ही मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कमरे में फंसे बच्चों को बाहर निका गया और दो वाहनों की मदद से दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि सिलिंडर नहीं फटा वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर छह भूतबंगला में धर्मपाल गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को उनकी दिवंगत माता का दसवां था। शाम साढ़े तीन बजे घर में खाना बनाते समय सिलिंडर में हुए रिसाव से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखे सामान को चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग का विकराल रूप देखकर परिजनों की चीखपुकार मच गई और मोहल्लेवालों की भीड़ लग गई। मोहल्ले वालों ने परिजनों की मदद से घर के कमरे में फंसे बच्चों को सुरक्षित निकाल दिया। सूचना पर दमकल के दो वाहन मौके पर पहुंच गए और 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने की कोशिश में धर्मपाल का भाई जयप्रकाश भी आंशिक रूप से झुलस गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। एफएसओ रामधारी यादव ने बताया कि आग पर काबू पाने के साथ ही सिलिंडर फटने से बचा लिया गया। आग में घर में रखे 33 हजार रुपये की नकदी और बिस्तर, कपड़े सहित सभी घरेलू सामान जल गया। आग बुझाने वाले दमकल कर्मियों में दीवान सिंह, विरेंद्र, चंदन, मदन सिंह, नवल, हरीश बोरा, गिरीश और देवेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें