फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटेशन के तहत आज खुलेंगी राशन और सस्ता गल्ला की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में शनिवार को सस्ता गल्ला और राशन की दुकानें खोली जाएंगी। कोविड कर्फ्यू केे चलते बनाए गए रोटेशन के तहत शुक्रवार के दिन शहर की सभी राशन व सस्ता गल्ला की दुकानें बंद रहीं। उधर, कुछ रेस्टोरेंट और मिठाई विक्रेता प्रशासन की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम दुकानें खोलकर सामान बेचा जा रहा है, जबकि उन्हें होम डिलीवरी की छूट दी गई है। इसके अलावा लोग भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहें।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को शहर में किराना स्टोर व सस्ता गल्ला की दुकानें बंद रहीं। इसके साथ ही सब्जी मंडी में दूसरी लाइन वालों ने दुकानें खोलीं। मेडिकल स्टोरों पर सुरक्षित दूरी का पालन नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में मेडिकल स्टोरों पर लगने वाली भीड़ देखते हुए संक्रमण फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। इधर, सुबह सात से 12 बजे तक सब्जी-फल, दुग्ध पदार्थ, मछली और मीट की दुकानें खुली रहीं। ग्राहकों ने कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए जमकर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले फल और सब्जियां खरीदीं। इस बीच बाजार में जमकर भीड़भाड़ रही। लोग कोरोना की घातक लहर के बावजूद सामाजिक दूरी का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें