फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डिग्री धारक डॉक्टर के प्रसव कराने पर दर्ज होगी एफआईआर : सीएमओ

Fri, 17 Apr 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने बताया कि बाजपुर के निजी अस्पताल उजाला नेशनल हॉस्पिटल को सीज किया गया। इसमें हॉस्पिटल के चिकित्सक और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. अग्रवाल उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के समस्त स्टाफ की बैठक ली। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि क्षेत्र में बिना डिग्रीधारक चिकित्सक के जिस अस्पताल में प्रसव कराया जाता है उसके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बीते 15 अप्रैल बाजपुर के उजाला नेशनल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान लापरवाही की शिकायत मिली है। जिस पर हॉस्पिटल को सीज किया गया है। उक्त हॉस्पिटल के चिकित्सक और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजपुर ब्लाक क्षेत्र में दाई की ओर से गृह प्रसव कराया जाने पर उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सीएमओ ने क्षेत्र में दाई को चिन्हित करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए हैं। इससे पहले सीएमओ ने उप जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में एक बैठक आयोजित की। जिसमें सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता सहित अन्य स्टाफ, एएनएम, आशा, आशा फैसिलेटेटर, कोआर्डिनेटर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें