फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अनुसूचित जनजाति परिवारों के लिए आर्थिक सहायता योजना शुरू

Thu, 25 Jun 2026 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमल अनिरुद्ध ने बताया कि सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत आर्थिक सहायता योजना शुरू की है। योजना अनुसूचित जनजाति के परिवारों को अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने में मदद करेगी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत 40 अनंतिम लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। आवंटन अनुसूचित जनजाति के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए है। विकास खंड गदरपुर के लिए चार, बाजपुर के लिए पांच और सितारगंज के लिए 12 लक्ष्य हैं। काशीपुर और रुद्रपुर विकास खंडों को एक-एक लक्ष्य मिला है। खटीमा विकासखंड के लिए सर्वाधिक 17 लक्ष्य तय किए गए हैं। पात्र लोग अपने आवेदन 20 जुलाई तक जिला मुख्यालय पर जमा करवा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति जो अपना स्वयं का रोजगार करना चाहते हैं वह ऋण के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। परियोजना की लागत 50 हजार रुपये से दो लाख रुपये तक हो सकती है। योजना के तहत 50 फीसदी या अधिकतम 50 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। आवेदक अनुसूचित जनजाति का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसकी परिवार की वार्षिक आय दो लाख 50 हजार रुपये तक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें