फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल पेय पी चिल्लर को लेकर हुए गरम, लाठी-डंडे पत्थर चले

Mon, 30 Oct 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतल पेय पीने के बाद एक रुपये के सिक्के को लेकर दो पक्ष गरम हो गए। दोनों में लाठी डंडे एवं पत्थर चले और नौ लोगों के सिर फट गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव रायपुर स्थित मुमताज की दुकान से गांव के मुकेश ने शीतल पेय खरीदकर पिया। इसके बाद मुकेश ने मुमताज को एक रुपये के 11 सिक्के दिए। मुमताज ने सिक्के लेने से मना कर दिया लेकिन मुकेश सिक्के देने पर अड़ा रहा। बात बढ़ने पर मुकेश ने मुमताज के सिर में कांच की बोतल मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद मुमताज के पिता छोटे एवं भाई मुकेश की तलाश करते हुए उसके घर पहुंच गए।

इस दौरान उन्हें मुकेश का चचेरा भाई टिकेंद्र मिल गया। आरोप है कि मुमताज एवं उसके भाई, पिता ने टिकेंद्र को बुरी तरह से मारा और सिर फोड़ दिया। हंगामा होने पर टिकेंद्र के परिजन एवं महिलाओं ने पत्थर बरसा दिए। बदले में दूसरे पक्ष ने भी पत्थर मारे। झगड़े में दोनों पक्षों के इस्तियाख, छोटे, रियासत, मुमताज, मोनी, टिकेंद्र, सुरेश, रानी, बॉबी आदि घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर टिकेंद्र एवं इस्तियाख को रेफर किया गया है। झगड़े की सूचना पर आए सीओ एवं प्रभारी कोतवाल ने मामले को शांत कर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रभारी कोतवाल कमलेश भट्ट ने बताया कि शगुफ्ता एवं रमेश की ओर से तहरीर आ गई है। मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें