फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों की छतें तो कटवाईं पर काउंटर नहीं हटाए

Mon, 30 Oct 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर में दुकानों के आगे का छज्जा काटते मजदूर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शनिवार को व्यापारियों के विरोध के चलते टीम अतिक्रमण नहीं हटा सकी, लेकिन हाइकोर्ट के आदेश और प्रशासन के कड़े रुख के चलते दुकानदारों ने अपनी छतें खुद ही कटवानी शुरू कर दी हैं। आरी और कटर से रात भर दुकान की छतों के आगे बड़े भाग को काटकर छंटवा दिया, लेकिन दुकानदारों ने नाली के ऊपर काउंटर लगाना बंद नहीं किया।
विज्ञापन


शनिवार को नगर निगम ने हाइकोर्ट के आदेश पर एसडीएम विनीत तोमर, मुख्य नगर अधिकारी केके मिश्र, सहायक नगर अधिकारी एलएम मिश्र के नेतृत्व में एमपी चौक से किला मोहल्ला, एमपी चौक से रतन सिनेमा रोड से डॉक्टर लाइन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बताया जाता है कि 776 अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण हटाने थे, लेकिन टीम केवल नाली के ऊपर पड़ी स्लैब हटाने तक सीमित रही। टीम दुकानों के आगे नाली पर पड़ी तकरीबन एक दर्जन पक्के स्लैब ही तोड़ पाई। बाकी दुकानदारों के लोहे के फोल्डिंग स्लैब पड़े थे। दुकानदारों के भारी विरोध से फोल्डिंग स्लैब नहीं हटाए जा सके। टीम ने एनडीटी मार्केट व पुरानी जेल की दीवार किनारे खोखे की नाली के पार तक बड़ी छतें हटाने को कहा था। एनडीटी मार्केट के अधिकांश दुकानदारों ने भी आगे बड़ी छतें काटकर छोटी कर लीं, लेकिन रविवार को भी सभी दुकानों के काउंटर पहले की भांति नाली के ऊपर लगे थे। 

नगर निगम मार्केट की दुकानें पहले की भांति नाली के पार फुटपाथ पर बने बरामदे में लगी थीं। प्रशासन ने सभी को अतिक्रमण हटाने को मंगलवार तक का समय दिया है। नगर निगम ने रतन सिनेमा रोड, कोतवाली के सामने पुरानी जेल की दीवार किनारे और एमपी चौक के पास रतन सिनेमा रोड पर खोखा मार्केट बसाई है। तहसील मार्ग पर सड़क पर ही खोखे लग गए दुकानदारों ने फुटपाथ तक दुकानें बढ़ा ली हैं। इससे आने-जाने का रास्ता नहीं रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें