फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टेंपो में सवारी बैठाने और किराए के लिए मारपीट

Mon, 01 Jun 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। नगर में टेंपो में सवारी बैठाने और किराए के लिए शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को शांति भंग में निरुद्ध कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व टेंपो में सवारी बैठाने और किराए को लेकर ग्राम डोंगपुरी निवासी सादिक हुसैन और फिरासत के बीच नोकझोंक हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया लेकिन शाम को दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। दोनों तरफ से लोग एक-दूसरे से भिड़ गए।
मामले के तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों को कोतवाली गदरपुर बुलाया गया। जांच के बाद दोनों पक्षों के छह लोगों को शांति भंग की आशंका में निरुद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया एक पक्ष से सादिक हुसैन (31), मो. उमर (38) और फईम (24) दूसरे पक्ष से फिरासत (27), अली मोहम्मद (47) और आसिफ (33) निवासी डोंगपुरी को शांति भंग की आशंका में न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें