फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतपुरा में टीकाकरण केंद्र पर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जगतपुरा में सोमवार को टीकाकरण केंद्र पर भाजपा नेता की एक युवक के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। भाजपा नेता ने युवक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जगतपुरा में लगाए गए टीकाकरण केंद्र पर भाजपा नेता राधेश शर्मा की एक युवक से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। राधेश ने पुलिस को बताया कि टीकाकरण केंद्र के पास एक युवक ने उनसे मारपीट की। इसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने भाजपा नेता का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें