फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को गांधी पार्क में किया शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को नेशनल हाईवे स्थित इंदिरा चौक से हटाकर पीडब्ल्यूडी ने गांधी पार्क में शिफ्ट कर दिया है। अब जल्द ही हाईवे स्थित चौराहों पर लगी महापुरुष दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को भी गांधी पार्क में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को लोनिवि की ओर से हटाना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए एनएचएआई की ओर से लोनिवि को 21 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। सोमवार को एनएच-74 और 87 को क्रास करने वाले चौराहे इंदिरा चौक पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा को हटाकर गांधी पार्क में प्रतिमाओं के लिए बनाए गए बेस में स्थापित कर दिया गया है। लोनिवि के सहायक इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एनएच-87 स्थित डीडी चौक में दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति और गाबा चौक स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा को गांधी पार्क में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें