फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास हजार के लिए बाप और बेटों ने की एटीएम गार्ड की हत्या

Sat, 15 Aug 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


महज पचास हजार रुपये के लिए बाजपुर के रहने वाले बाप और उसके दोनों बेटों ने मिलकर एटीएम गार्ड की हत्या कर दी और एटीएम को लूटने का प्रयास किया था। तीनों आरोपियों को पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को बिजनौर में पकड़े गए कैंटर को छुड़ाने के लिए 50 हजार रुपये चाहिए थे।
एटीएम लूट व गार्ड हत्याकांड का आईटीआई थाने में खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि दो अगस्त की रात को बाजपुर हाईवे पर स्थित आलूफार्म में ऐक्सिस बैंक के गार्ड शिवचरण शर्मा की हत्या कर दी गई थी और एटीएम को तोड़कर लूटने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

घटना पुलिस के लिए चुनौती थी। बताया कि एएसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर आरोपियों को पकड़ने के लिए आईटीआई थाना प्रभारी हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की एक टीम गठित की गई। टीम ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा तो उसमें तीन लोग स्पष्ट दिखाई दिए।
उन्होंने गार्ड के सिर पर तमंचे का बट मारकर हत्या की और एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। बृहस्पतिवार को मुखबिर ने हरेन्द्र चौधरी को बताया कि एटीएम को तोड़ने का प्रयास करने वाले तीनों एक बाइक पर कहीं घटना को अंजाम देने काशीपुर की तरफ आ रहे हैं।
 टीम ने तीनों को दबोच लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और लोहे की राड को बरामद कर लिया गया है। तमंचे के बट से आरोपियों ने गार्ड के सिर पर वार किया था और लोहे की राड से एटीएम को खोलने का प्रयास किया था। बताया कि आरोपियों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।
 पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक कैंटर है, जिसे बिजनौर के आरटीओ ने पकड़ रखा है। उस पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया। जिसे छुड़ाने के लिए उनके पास रुपये नहीं थे।
विज्ञापन

 इसलिए उन्होंने एटीएम लूटने की योजना बनाई थी। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गुरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह और पिता पलविंदर सिंह निवासी ग्राम महेशपुरा थाना बाजपुर हैं। टीम में एसओ आईटीआई हरेन्द्र चौधरी, उपनिरीक्षक सुधाकर जोशी, उपनिरीक्षक हरिनंदन जोशी, उपनिरीक्षक पीडी जोशी कांस्टेबिल विपिन पान्थरी, प्रदीप कुमार, खीम सिंह, संजय कुमार और एसओजी की टीम थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें