फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आगे कूड़ा फेंकने पर धरने पर बैठी महिला ,

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के आगे मोहल्ले के लोगों की ओर से कूड़ा फेंके जाने के विरोध में मंगलवार को एक महिला ने निगम कार्यालय परिसर में धरना दिया। आक्रोशित महिला ने वार्ड की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी निवासी शशि बंसल ने कॉलोनीवासियों पर अमृत अस्पताल से वाल्मीकि मंदिर जाने वाले मार्ग पर उनके घर के आगे कूड़ा फेंकने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण लोग खुलेआम उनके घर के आगे कूड़ा फेंक रहे हैं।
महिला ने कूड़ा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। निगम की लापरवाही के कारण लोग खुलेआम सड़क और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी कूड़ा फेंक रहे हैं। महिला ने सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दो घंटे निगम कार्यालय परिसर में धरना दिया। सेनेटरी निरीक्षक ने महिला को कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वास दिया जिस पर महिला ने धरना समाप्त किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें