फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादेही चीनी मिल में पावर या एथेनॉल प्लांट लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने पंचायत कर नादेही चीनी मिल में पावर प्लांट या एथेनॉल प्लांट लगाए जाने की मांग की है। मंगलवार को भाकियू सदस्यों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रांगण में पंचायत कर एसडीएम सुंदर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि कई वर्षों से नादेही चीनी मिल में एथेनॉल प्लांट या पावर प्लांट लगाए जाने की चर्चा जोरों से चल रही है लेकिन आज तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। मिल चलाने के लिए उक्त दोनों में से किसी भी प्लांट का लगाया जाना जरूरी है।
सदस्यों ने कहा कि धान की फसल आने से पूर्व फसल का सर्वे कराकर सर्वे की रिपोर्ट धान क्रय केंद्रों पर भेजी जाए ताकि किसानों को खसरा खतौनी की नकल लेने के लिए तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़े और किसान क्रय केंद्रों पर होने वाले फर्जीवाड़े से बच सकें।
विज्ञापन

कहा कि फसलों की सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए कालागढ़ डैम को भोगपुर और तुमड़िया डैम से से जोड़ा जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रेम सहोता, शीतल सिंह बढ़वाल, मुख्त्यार सिंह, दीदार सिंह, जागीर सिंह, बलदेव सहोता, इंद्रपाल सिंह, चौधरी किशन सिंह आदि थे। (संवाद)
पांच सूत्री मांगों के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन
खटीमा। मंडी समिति सभागार में हुई भाकियू की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बाद में पांच सूत्री मांगों पर कार्यवाही के लिए सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में सदस्यों ने किसानों के कब्जे वाली भूमि पर मालिकाना हक दिलाने, खाद बीज की उपलब्धता कराने व फसल बेचने में दिक्कत नहीं होने, ट्यूबवेलों की बिजली एवं कनेक्शन मुफ्त देने, किसान कार्ड बनवाकर डीजल पर सब्सिडी देने, जंगल सीमा से लगे किसानों को जंगली जानवरों से बचाव की मांग की है।
सौंपने वालों में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह, हरप्रीत सिंह, राकेश सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखपाल, प्रीतपाल सिंह, बलजीत सिंह, जसविंदर सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें