सितारगंज। सीएमओ ने उप जिला अस्पताल सितारगंज में तैनात तीन चिकित्साधिकारियों के सीएचसी किच्छा में सप्ताह में तीन दिन सेवा देने के आदेश को निरस्त कर दिया है।
बुधवार को सीएमओ केके अग्रवाल ने ही सितारगंज अस्पताल में तैनात निश्चेतक डॉ. रीना यादव, डॉ. संजय कूट, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. जेबा मोईन को अग्रिम आदेशों तक सप्ताह में तीन दिन सीएचसी किच्छा में सेवाएं देने का आदेश निर्गत किया था। बृहस्पतिवार को उन्होंने इन आदेशों को वापस ले लिया। दरअसल, लोगों ने मंत्री सौरभ बहुगुणा से उप जिला अस्पताल सितारगंज की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर बहुगुणा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। सीएमओ ने बताया कि आदेश को निरस्त कर दिया गया है। किच्छा के लिए रुद्रपुर से चिकित्साधिकारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, पीएचसी शक्तिफार्म में महिला चिकित्सकाधिकारी की तैनाती की जाएगी।