गदरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के निकट खाली प्लाटों में जलभराव के चलते उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम में नुकसान की आशंका है। ब्लॉक में उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम के 10 गोदाम हैं। इन गोदामों की भंडारण क्षमता 16 हजार मीट्रिक टन है, जिसमें एफसीआई का गेहूं और एसएमआई का चावल रखा जाता है।
पूर्व में खाली प्लाटों में बारिश का पानी सीलन और ओवरफ्लो होकर गोदामों में घुस जाता था। भंडारण निगम के प्रभारी राकेश कुमार दुबे ने बताया की गोदामों के फर्श दो से तीन फीट ऊंचे किए गए हैं, ताकि गोदामों में सीलन न हो और बारिश का पानी भी न पहुंच सके। उन्होंने बताया कि बारिश को ध्यान में रखकर गोदाम के आसपास की नालियों की सफाई के लिए पालिका प्रशासन से सहयोग लिया जाता है।