फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दरऊ चौक पर एफसीआई के उपमहाप्रबंधक की कार दुर्घटनाग्रस्त

Thu, 01 May 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। दरऊ चौराहे पर एफसीआई के उप महाप्रबंधक की कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में बैठे लोग बाल-बाल बचे। दुर्घटना के बाद दरऊ चौक पर जाम लग गया।
विज्ञापन

एफसीआई के उप महाप्रबंधक प्रदीप सिंह बुधवार शाम को अपने एक साथी के साथ खटीमा से देहरादून जा रहे थे। कार को चालक गजेंद्र सिंह चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दरऊ चौक पर कार चालक ने आगे जा रहे ट्रक को ओवर टेक किया। इसके बाद ट्रक ने कार की बायीं तरफ पीछे के हिस्से में टक्कर मार दी। इससे कार घूमकर पूरी तरह ट्रक के सामने आ गई। ब्रेक लेने के बावजूद ट्रक कई मीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। गनीमत रही कि इस घटना में कार में बैठे सवार सुरक्षित रहे। घटना के बाद दरऊ चौक पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार और ट्रक को किनारे किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें