फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Had a meeting With CM

विज्ञापन
देहरादून में सीएम से मुलाकात करता बाजपुर के किसानों का प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। बीस गांवों की 5838 एकड़ भूमि के मामले को लेकर किसानों ने क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के सीथ सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। सीएम ने भूमि मामले का जल्द ही हल निकालने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी थी। उसके बाद प्रभावित किसानों ने इसकी अपील राजस्व परिषद देहरादून में की थी। सुनवाई के बाद राजस्व परिषद ने ऊधमसिंह नगर के डीएम को पुन: मामले की सुनवाई करने के निर्देश दिए थे। पूर्व में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी भूमि मामले का हल कराने का भरोसा दिया था। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री आर्य के साथ बाजपुर के किसानों का प्रतिनिधिमंडल सीएम तीरथ सिंह रावत से मिला। किसानों ने सीएम को भूमि मामले की जानकारी दी। सीएम के समक्ष कैबिनेट मंत्री आर्य ने भी किसानों की भूमि समस्या की मजबूती से पैरवी की। सीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि भूमि समस्या का हल निकाला जाएगा। सीएम ने मुख्य सचिव ओमप्रकाश को भूमि मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, हरमिंदर सिंह लाडी, हरमंदर सिंह बरार, कुलवीर सिंह, सुमन सूद, करन शर्मा, विशाल गोयल शामिल रहे।
सपा कार्यकर्ताओं का क्रमिक अनशन जारी
बाजपुर। बीस गांवों की भूमि की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक के मामले में सपा कार्यकर्ताओं का सांकेतिक क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। भूमि समस्या हल होने तक सपा कार्यकर्ता रोजाना दो घंटे क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोविड नियमों का पालन करते सपा यथू बिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद यादव कुछ कार्यकर्ताओं के साथ शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे। कार्यकर्ता दो घंटे क्रमिक अनशन पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि भूमि समस्या का हल होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। वहां नवाब हैदर काजमी, अमित कुमार, उज्ज्वल सिंह, विशाल यादव, सोनू राणा, शिवम सिंह, रॉबिन, रईस अहमद, धर्मवीर सिंह आदि थे।

बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर क्रमिक अनशन पर बैठे सपा कार्यकर्ता।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें