फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धान का भुगतान करने के लिए किसानों और आढ़तियों में बनी सहमति

Wed, 07 Jan 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। पोर्टल पर धान दर्ज नहीं हो पाने पर भुगतान के लिए एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के निर्देश पर मंडी समिति सचिव कैलाश चंद शर्मा ने किसानों और राइस मिल संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित की। इस दौरान काफी जद्दोजहद के बाद किसान और आढ़ती आपस में सहमत हो गए। इसमें धान का 2280 रुपये प्रति क्विंटल से भुगतान करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम मंडी समिति के किसान भवन में आयोजित बैठक में सरकार के पोर्टल बंद होने से शेष रहे धान के भुगतान पर चर्चा की गई। इस दौरान किसानों ने सरकारी मूल्य से भुगतान करने की मांग रखी।
किसान सरकारी मूल्य पर ही धान का भुगतान करने पर अड़े रहें। किसानों ने कहा कि पोर्टल दर्ज नहीं हुए धान और मंडी समिति में खड़ी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तौल कर उनका 2280 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। सहमति होने पर तय हो गया। भाकियू प्रदेश सचिव विजेंद्र डोगरा ने बताया कि आढ़तियों की ओर से 10 जनवरी तक किसानों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, अजीत प्रताप सिंह रंधावा, राइस मिल एसोसिएशन से सत्यावान गर्ग, अर्जुन जैन प्रताप संधू, हरेंद्र सिंह हुड्डा, तेजपाल सिंह, सुनील डोगरा, हरप्रीत सिंह निज्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें