फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजुपर: फर्जी दस्तावेज रैकेट में बरखेड़ा के भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी गिरफ्तार, चार महिलाओं सहित नौ पर केस

Thu, 24 Sep 2026 04:30 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

उत्तराखंड पुलिस ने फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बाजपुर पुलिस ने मामले में पीलीभीत के बरखेड़ा नगर पंचायत के भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में बाजपुर पुलिस ने पीलीभीत के बरखेड़ा नगर पंचायत के भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा था।

इन दस्तावेजों का इस्तेमाल गलत तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और पहचान बदलने के लिए किया जा रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब बाजपुर पुलिस ने एक संदिग्ध दस्तावेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए और पुलिस ने जाल बिछाकर रैकेट से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बरखेड़ा चेयरमैन का नाम लिया, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर चेयरमैन श्याम बिहारी को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में कई और नाम सामने आए हैं और इस रैकेट में कई अन्य सफेदपोश लोगों के शामिल होने की आशंका है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: प्रदेश में अचानक हुई बिजली किल्लत, UPCL एमडी बोले-पीक टाइम में 10 रुपये में भी नहीं मिल रही
विज्ञापन


पुलिस ने तहसील के राजस्व निरीक्षक अजमल खान की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में चार महिलाओं सहित नो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रैकेट की जड़ें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों तक फैली हो सकती हैं, जिसकी गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें