फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मृत मिला फैक्ट्री कर्मी

Mon, 14 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की नारायण कालोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



ग्राम खिरनी बहेड़ी जिला बरेली निवासी 35 वर्षीय नंदराम पुत्र रामभरोसे करीब एक साल से नारायण कालोनी में किराये के मकान में रह रहा था। वह सिडकुल स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। भीतर से कोई आवाज नही आने पर किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो वहां नंदराम मृत पड़ा था।

सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गये, उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजनों का कहना था कि मृतक को न तो कोई बीमारी थी और न ही वह नशा करता था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें