फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्टरी के सुपरवाईजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित एक टेक्सटाइल फैक्टरी के सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पोस्ट नैनी, जनपद छपरा (बिहार) निवासी रितेश कुमार सिंह (24) पुत्र मनोज सिंह अपने चचेरे भाई विवेक कुमार सिंह के साथ पिछले दो वर्षों से एक टेक्सटाइल फैक्टरी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। वह फैक्टरी परिसर के अंदर बने आवासीय भवन में रहता था। बृहस्पतिवार की रात रितेश अपनी छत पर सोया हुआ था। उसका चचेरा भाई विवेक नीचे कमरे में सो रहा था। रात लगभग 12 बजे रितेश उसके कमरे में आया और पीने के लिए पानी मांगा। पानी पीते ही रितेश की हार्ट बीट बढ़ गई और उसकी सांसे तेज तेज चलने लगी। पलक झपकते उसकी हालत बिगड़ने लगी। विवेक की सूचना पर फैक्टरी गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रितेश को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रितेश दो भाइयों में छोटा था। फैक्टरी प्रबंधक बसंत कुमार सिंह ने बताया कि रितेश मिलनसार और मृदुभाषी था। दो माह पूर्व ही वह अपने चचेरे भाई के साथ पैतृक गांव से लौटा था। उसकी मौत से फैक्टरी में शोक व्याप्त है।
छत से लटका मिला युवती का शव
जसपुर। एक युवती का शव अपने घर में छत के कड़े से लटका मिला। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पतरामपुर गांव निवासी एक श्रमिक की बेटी एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की शाम वह अपने कमरे में जाकर लेट गई। उसके माता-पिता पशुशाला गए हुए थे। रात का खाना खाने के लिए उन्होंने भाई को उसके कमरे से बुलाने के लिए भेजा तो युवती का शव छत के कड़े में झूलता पाया गया। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नही मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें