केलाखेड़ा। घर में घुसकर में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने के गेट पर हंगामा कर नाराजगी जताई। सोमवार देर शाम गांव शोका नगला निवासी संजय घर में कुछ लोग आ धमके।
आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए घर मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्द बोलकर बदसलूकी की। उन्होंने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस को देखते आरोपी धमकी देकर दो बाइकों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। मंगलवार शाम पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने के गेट पर हंगामा कर नाराजगी जताई। प्रभारी एसओ देवेंद्र राजपूत ने बताया मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।